रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए RRB Group D भर्ती 2026 एक सुनहरा अवसर लेकर आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें देशभर के लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इस लेख में हम आपको RRB Group D Notification 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी बतायंगे
RRB Group D भर्ती 2026 क्या है?
RRB Group D भर्ती भारतीय रेलवे की सबसे लोकप्रिय भर्तियों में से एक है। इसके अंतर्गत रेलवे के विभिन्न जोन में लेवल-1 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाती है। इस भर्ती का आयोजन Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा किया जाता है।
RRB Group D 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates)
| नोटिफिकेशन जारी | 27-12-2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 20-01-2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20-02-2026 |
| CBT परीक्षा तिथि | बाद में सूचित |
नोट: आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तिथियां अपडेट की जाएंगी।
RRB Group D शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- 10वीं (Matriculation) पास, या
- ITI (NCVT/SCVT) से प्रमाणित, या
- National Apprenticeship Certificate (NAC)
नोट – मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से होना अनिवार्य है।
RRB Group D आयु सीमा (Age Limit)
| वर्ग | आयु सीमा |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 33 वर्ष |
आयु में छूट
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PwBD: 10 वर्ष
- Ex-Serviceman: नियमानुसार
RRB Group D वेतन (Salary)
RRB Group D पदों के लिए वेतन लेवल-1 के अनुसार दिया जाता है।
- मूल वेतन: ₹18,000/-
- ग्रेड पे: लागू नहीं (7th CPC)
- अन्य भत्ते:
- DA
- HRA
- TA
नोट – कुल इन-हैंड सैलरी ₹22,000–₹25,000 तक हो सकती है।
RRB Group D कुल रिक्तियां
कुल रिक्तियों की संख्या – 22000
RRB Group D ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “RRB Group D Recruitment 2026 ” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट लें
RRB Group D 2026 – महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- 10वीं की मार्कशीट
- ITI / NAC सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
RRB Group D चयन प्रक्रिया
RRB Group D भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी:
CBT (Computer Based Test)
- वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
- 100 प्रश्न, 90 मिनट
PET (Physical Efficiency Test)
- पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मापदंड
दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
- सभी मूल प्रमाणपत्रों की जांच
मेडिकल परीक्षण
- रेलवे के मानकों के अनुसार
RRB Group D Syllabus Hindi
| गणित | रीजनिंग | सामान्य विज्ञान | सामान्य जागरूकता |
| प्रतिशत, अनुपात समय और कार्य लाभ-हानि औसत | कोडिंग-डिकोडिंग दिशा ज्ञान रक्त संबंध पजल | भौतिकी रसायन विज्ञान जीव विज्ञान (10वीं स्तर) | करंट अफेयर्स भारतीय रेलवे इतिहास, भूगोल संविधान |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ Section)
1. RRB Group D के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 10वीं पास या ITI/NAC प्रमाणित होना आवश्यक है।
2. RRB Group D की सैलरी कितनी होती है?
RRB Group D पदों के लिए शुरुआती वेतन ₹18,000 प्रति माह होता है, जिसमें भत्ते जोड़कर ₹22,000–₹25,000 तक मिलते हैं।
3. क्या RRB Group D में नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, CBT परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
4. RRB Group D परीक्षा हिंदी में होती है?
हाँ, RRB Group D CBT परीक्षा हिंदी सहित 15 भाषाओं में होती है।
